|
ES+ADV: घूमती हुई कक्षा :: स्पेनिश और साहसिक यात्रा .अगर आप कम समय के आ रहे हैं और स्पेनिश सीखने के इलावा कोलंबिया भर में घूमना चाहते हैं , तो यह कोर्स आपके लिए उपयुक्त है . स्पेनिश और अभियान ,बोगोटा को जानने का सबसे बढ़िया तरीका है .खूबसूरत जगहों की सैर करने के साथ छुट्टियों में स्पेनिश सीखें . हम आपको बहुत सी ऐसी जगहों की सैर करवाएंगे जहाँ की कुदरती खूबसूरती , वनस्पति , जन जीव हमेशा के लिए आपकी यादों में समा जायेंगे. पढाई , भ्रमण और मुख्य गतिविधियाँ यह हैं :(हर हफ्ते ) १५ घंटे स्पेनिश पाठ्यक्रम , सोमवार से शुक्रवार ९.00 सुबह से १२.00 दोपहर
५ घंटे की सांस्कृतिक गतिविधियाँ . ऐतेहासिक ,प्राकृतिक और सांस्कृतिक खजाने , साप्ताहिक गतिविधि कार्यक्रम के अनुसार . (सांस्कृतिक गतिविधियाँ हफ्ते में २ बार क्लास के बाद होती हैं ). यह गतिविधियाँ आपको बोगोटा को जानने या स्पेनिश सीखने के इलावा यहाँ के आम आदमी से जुड़ने जा अवसर भी देंगी . निम्न ट्रिप्स आपके कोर्स में हैं : (आप इनमे से कोई भी एक हर हफ्ते चुन सकते हैं ) 1) सप्ताहांत पे वीजा दे लेवा का भ्रमण : वीजा दे लेवा एक गाँव है जिसमें अदभुत शिल्पकला आज भी जीवित है . और यहाँ का मौसम भी बहुत मस्त है .यहाँ पर बहुत से रेस्तरां ,कैफे और बार हैं . और इसके साथ बहुत से कुदरती नज़ारे हैं . भ्रमण में आपको यह सब मिलेगा :
बोगोटा से वीजा दे लेवा तक का आन -जान बढ़िया होटल में रिहायेश , साथ में प्राइवेट बाथरूम राकिरा की सैर ( हस्तकला के लिए मशहूर शहर ) बोयाका के पुल की सैर . यह वो जगह है जहाँ बोलिवार ने आज़ादी की अहम लडाई लड़ी थी. कान्देलारिया के रेगिस्तान की सैर , जहाँ डाइनोसर के जीवाश्म देखने लायक हैं और प्राचीन मठ चिकिन्कीरा की सैर . यह शहर जहाँ चिकिन्कीरा कुँवारी ( कोलोम्बियन लोगों की मेट्रन) की जगह है .
२) बोगोटा के इर्द गिर्द दोपहर में घुड़ सवारी , इसमे बोगोटा से आना जाना , स्कूल के अधिकारी के साथ , घोडों की किरायेदारी , और शहर तक वापसी का पूरा इन्तेजाम होगा .
3) राफटिंग : मौसम के अनुसार और आपके आने पर होने वाली बरसात के अनुसार हम बोगोटा के नज़दीक ही ला वेगा नमक गरम शहर में नदी में कर सकते हैं . इस ट्रिप में शनिवार या रविवार को बोगोटा से एक गाइड के साथ आन जान , सुरक्षा सामान जैसे राफ्ट , हेलमेट और रस्सियाँ आदि .
4) बोगोटा के आस पास की सैर ( एक पूरा दिन ) :
जिपाकिरा की सैर : जिपाकिरा में नमक का गिरिजा घर कोलोम्बिया के ७ अजूबों में से इक है , अगर आप बोगोटा में हैं तो इस अजूबे को देखना ही चाहिए . यह ज़मीन के अंदर बना गिरिजाघर है .यह अध्यात्मिक और जादुई जगह आपके और आपके दोस्तों के लिए न भूलने वाला वक़्त होगा. यह भ्रमण इस तरह से किया जायेगा जिस से आप सुबह जा के दोपहर तक वापिस आ सकें .
मशहूर गुअताविता झील का भ्रमण : हम मशहूर गुअताविता झील की सैर के लिए जायेंगे जो चिब्कास जाती के लोगों के लिए बहुत महत्व रखती है . एल डोराडो के इतिहास का जन्म यहीं हुआ था. कहते हैं कि जीपा नाम के चिब्कास जाती के एक आगू अपने आपको झील में सोने और शहद से छुपा कर डुबो दिया और झील देवता को सोने के खुबसूरत गहने पेश किये थे. सोने के अजैब्घर में बहुत से सोने के गहने यहीं से मिले थे . गुअताविता झील प्राकृतिक पार्क में अदभुत प्रकृति के बीच स्थित है .
|