|
स्पेनिश और काईट सर्फिंग (ESPyKSF) कर्ताहेना ,कोलोम्बिया
स्पेनिश और काईट सर्फिंग आपके चुने गए स्पेनिश कोर्स (सुबह में ) और दोपहर में समुंदरी तट पर 10 घंटे के निजी प्रशिक्षण का एक बढ़िया संमिश्रण है.
सूचना : यह कोर्स केवल मार्च और दिसम्बर के बीच किया जा सकता है क्योंकि यह हवाई मौसम होता है. यह कोर्स निजी कोर्स हैं और आप हमेशा एक निर्देशक पर भरोसा कर सकते हैं .जो की आपकी सुरक्षा ,जोकि स्कूल के लिए बहुत आवश्क है , का खास ध्यान रखते हैं .आपके साथ साथ समुंदरी तट पर आने वाले दर्शकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है .
यह कोर्स उन लोगो के लिए खास हैं जो सर्फिंग की दुनिया में आपना कदम रखना चाहते हैं .और खास बात इसे बच्चे और बजुर्ग दोनों ही कर सकते हैं. यह कोर्स इस तरह से बनाया गया है . काईट सर्फिंग
• परिचय (काईट सर्फिंगकी दुनिया )
• आपकी सुरक्षा •हवा , और इसकी शब्दावली • काईटइंग का आधार और संरचना • काईट की उडान लकीरें सुनिश्चित करना • काईट को संभालना • पानी के अंदर काईट के साथ अभियास • जल यात्रा के माप दंड
• काईट बोर्डिंग क्या है ? काईट बोरडिंग सर्फिंग है जिसमें काईट का प्रयोग किया जाता है .यह खेल काईट द्वारा झटकों से समुंदर पर फिसलने का खेल है .यह काईट खिलाडी की कमर को २ या ४ रस्सियों से बाँध दिया जाता है .काईट बोर्डिंग के लिए प्रोयोग किये जाने वाला बोर्ड विंड सर्फिंग के बोर्ड ,जो एक तरफा या दो तरफा हो सकता है , से काफी छोटा होता है . काईट बोर्डिंग के एकस्व अधिकार को लेकर फ्रांस और अमेरिका में विवाद रहा है . यह देश लगातार पैरा ग्लाईडिंग और पानी की खेलों को विकसित करने की कोशिश करते रहे हैं ,पर इस शताब्दी में ही इस खेल को बहुत लोगों ने जाना है .इस खेल को इजाद करने वालों ने कभी सोचा नहीं होगा कि सालों बाद यह खेल इतना लोक प्रिय हो जायेगा. 
• आवश्कताएं : हेलमेट : यह आवशक है क्योंकि ऊँचाई से गिरना खतरनाक है .
रस्सियाँ :यह रस्सियाँ खिलाडी के भार से दो गुना भर उठा सकती हैं और इनकी लम्बाई २० से ४० मीटर तक होती है . कंट्रोल बार : इसका प्रयोग काईट कि दिशा को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है , जहाँ रस्सी को बाँधा जाता है वहां एक आपातकालीन यंत्र होता है जो आपातकालीन परिस्थिति में काईट होल्डर कि रस्सियाँ खोल देता है . हार्नेस : इसे काईट के साथ जोड़ दिया जाता है , और यह कुर्सी या कमर के आकर का हो सकता है . काईट : इसका माप और आकार काईट होल्डर के उपयोग और निपुणता पर निर्भर करता है . यह ४ तरह के होते हैं . इन्फ्लेत अबेल , फोइल्स , अर्चेद और फ्रेम्स . हर इक दुसरे से अलग है और इसका डिजाईन इस खेल को खेलने वाले हर तरह के लोगों कि ज़रूरतें पूरी करता है .
एक तरफा बोर्ड : इनका इस्तेमाल नौसिखिया खिलाडियों द्वारा ज़रा आधिक स्थिरता के लिए किया जाता है .
दो मुखी बोर्ड : मझे हुए खिलाडियों द्वारा प्रयोग किया जाता है , और यह उन्हें ज़यादा गति और अद्भुत और विचित्र कारनामे करने में मदद करता है . इनकी बनावट एकसार होती है और बीच में पैर रखने के लिए जगह भी होती है .
जीवन जैकेट : इसका इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है क्योंकि किसी भी बोर्ड को तैरने के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता . कपड़े : गीला सूट पहना जाता है, एक खास सूट जो शारीर को आधिक तापमान से बचाता है .
Adapted from (http://www.mipunto.com/temas/4to_trimestre04/kitesurf.html) स्कूल सभी आवश्क उपकरण उपलब्ध करवाता है : • हेलमेट • जीवन जैकेट • हार्नेस • बोर्ड • काईट
परिशिक्षक आपको सभी ज़रूरी कोचिंग देगा जिसके रहते आप खुद खुले पानी में जा सकते हैं (१० घंटे तक). काईट बोर्डिंग की क्लास शहर के सबसे बढ़िया काईट बोर्डिंग स्कूल के साथ करवाई जाती है .
|