|
फुर्सत के पल: नुएवा लेंगुआ के साथ स्पेनिश सीखना एक रोमांचक और मनोरंजक अनुभव है. सामाजिक ,सांस्कृतिक और खेल कूद गतिविधियाँ , , अजायेब्घरों की सैर ,प्राकृतिक पार्क ,समुद्र-तट,संगीत-समारोह,दर्शनीय-स्थलों की सैर,पदयात्रा,रेस्तरां आदि. यह सभी गतिविधियाँ हमारे हर स्कूल में हर सप्ताह की जाती हैं (कम से कम १ सप्ताह में २ गतिविधियाँ ). इन सब के साथ आप भाषा और संस्कृति को और भी बढ़िया ढंग से सीख सकते हैं. और यह रहीं कुछ विस्मयकारी उदाहरण: मंत्रमुग्ध कर देने वाली गुवाताविता झील : यह खूबसूरत झील अंदेस में स्थित है ,और स्कूल से सिर्फ ३० मिनट दूर .इस झील में यहाँ के असली निवासियों द्वारा सूर्य पूजन की पारंपरिक रस्में की जाती थीं . मशहूर एल डोराडो की उत्पति यही हुई थी. (बोगोटा स्कूल)  कर्ताहेना के प्राचीन शहर कि दीवारों , महलों और गलियों का सांस्कृतिक भ्रमण :. यह शहर स्पेनिश लोगों द्वारा पूरे दक्षिणी अमेरिका से इकट्ठे किये सोने की मुख्या बंदरगाह था. कर्ताहेना दक्षिणी अमेरिका का गुलामों के व्यापर की भी एक मुख्या बंदरगाह थी. गुलामों के गुलाम संत पेद्रो यहीं पर रहे थे.आज एक खूबसूरत गिरजाघर हमें उनके किये कार्यों की याद दिलाता हैं .(कर्ताहेना स्कूल) . 
 राष्ट्रीय काफ़ी बाग़ की सैर: राष्ट्रीय काफ़ी बाग़ एक थीम बाग़ है.और पूरे दक्षिणी अमेरिका में बेजोड़, आप सिर्फ काफ़ी ही नहीं बल्कि पर्यावरण और इतिहास के बारे में जान कर बहुत खुश होंगे. आप देखेंगे खूबसूरत फूल ,जानवर और सुंदर प्राकृतिक नज़ारे. 
राकिरा की सैर :रकिराअंदेस में बसा इक छोटा शहर है . यहाँ आप कुछ सर्वोतम और खूबसूरत हस्तशिल्प देख सकते हैं. प्राकृतिक नज़ारे बहुत खूबसूरत हैंऔर यह समुंदरी जीवाश्म से भरे रेगिस्तान के बहुत पास है (बोगोटा स्कूल) 
अल रोसारियो की प्रकृतिक पार्क की सैर: कर्ताहेना के पास आप खूबसूरत समुंदरी तट देख सकते हैं .और इनमें से नेशनल पार्क अल रोसारियो टापू के समुंदरी तट उत्कृष्ट हैं.यह पार्क कैरिबियन में दर्जनों कोरल टापुओं से बनी है. हमारे विद्यार्थी गोताखोरी कर सकते हैं और स्कूबा डाईविंग भी खास कीमतों पर सीख सकते हैं.आप खूबसूरत टापुओं और समुंदरी जीवन का खूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं.हमारे एक प्रोफ़ेसर जीव विज्ञानी हैं ,जो आपनी कक्षा में इस पार्क के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे . इन प्रोफ़ेसर के साथ सैर सपाटे में बिताया एक सप्ताह अंत एक सुंदर अनुभव रहेगा.( कर्ताहेना परिसर)

अल तोतुमो कीचड जवालामुखी की सैर: "अल तोतुमो" कीचड जवालामुखी तकरीबन ३० मीटर ऊँचा है.दुनिया भर से लोग वहां कीचड स्नान लेने आते हैं. यह लोग सेहत के लिए या मस्ती के लिए यह स्नान लेते हैं .(कर्ताहेना परिसर)

जिपकिरा में नमक गिरिजा घर की सैर: भूमिगत गिरिजाघर एक अजूबा है ,जो आप देखंगे हमारे अंदेस के स्कूल में . नमक की खान में काम करने वाले मजदूरों द्वारा पहाड़ को काट कर बनाया यह नक्काशी का बहुत बड़ा नमूना है . (बोगोटा परिसर )

ला चीवा पार्टी" में सैर: ला चीवा एक पुरातन जन यातायात परिवहन है जोकि आज कल किसानों द्वारा गाँव में इस्तेमाल किया जाता है.शहर में संगीत और नृत्य के साथ "ला चीवा" शहर भ्रमण करना एक रिवाज़ है .(कर्ताहेना और बोगोटा परिसर ) 
कोलोम्बियन फलों, फूलों और हस्तशिल्पों को जानिए: कोलोम्बिया में भोजन के साथ जूस पीना एक परंपरा है .और इन जूसों का उन अद्फुत फलों से तयार होना जो के बाकि दुनिया के लिए अनजान हैं, इसे और भी दिलचस्प बना देता है जैसे के. कुरुबा , ज़पोते .गुआनावना ,उचुवा ,फेइहोया ,निस्पेरो ,तमारिन्दो. मराकुजा आदि . आप हमेशा ताजे फल बाज़ार से खरीद सकते हैं.और साथ ही यहाँ बहुत ही प्रकार के फूल और हस्तशिल्प भी उपलब्ध हैं.कोलोम्बिया दुनिया भर में सबसे ऊतम कवालीटी के फूल और आर्चिड के लिए प्रसिद्ध है .
 कोलोम्बियन फलों, फूलों और हस्तशिल्पों को जानिए: कोलोम्बिया में भोजन के साथ जूस पीना एक परंपरा है .और इन जूसों का उन अद्फुत फलों से तयार होना जो के बाकि दुनिया के लिए अनजान हैं, इसे और भी दिलचस्प बना देता है जैसे के. कुरुबा , ज़पोते .गुआनावना ,उचुवा ,फेइहोया ,निस्पेरो ,तमारिन्दो. मराकुजा आदि . आप हमेशा ताजे फल बाज़ार से खरीद सकते हैं.और साथ ही यहाँ बहुत ही प्रकार के फूल और हस्तशिल्प भी उपलब्ध हैं.कोलोम्बिया दुनिया भर में सबसे ऊतम कवालीटी के फूल और आर्चिड के लिए प्रसिद्ध है .
|